यूपी में पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की हटाई गई सुरक्षा, उन्होंने सीएम को लिखा पत्र
यूपी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता संजीव बालियान की सुरक्षा वापस ले ली गई है। बालियान ने आरोप लगाया है कि भूमि पर अवैध कब्ज़े के एक मामले में थाने में ग्रामीणों के समर्थन में पैरवी करने के बाद उनकी पुलिस सुरक्षा वापस ले ली गई। बालियान ने इस संंबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।