यूपी में प्रयागराज स्टेशन पर रेल गार्ड्स ने टीटीई पर बरसाए थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रेल गार्ड्स ने एक टीटीई को प्लैटफॉर्म पर जमकर पीटा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। आरोप है कि दुरंतो एक्सप्रेस में टिकट जांचने के दौरान टीटीई गार्ड कोच तक पहुंच गया और वहां टिकट जांचने लगा जिससे गार्ड्स नाराज़ हो गए और बाद में टीटीई को घेरकर कई थप्पड़ मारे।