यूपी में प्रशासन से नाराज़ शख्स ने अर्धनग्न शरीर पर पोस्टर लगाकर किया प्रदर्शन
चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने दबंगों द्वारा उसकी ज़मीन पर कब्ज़ा किए जाने और शिकायत के बावजूद पुलिस व प्रशासन के कोई कार्रवाई न करने से नाराज़ होकर ज़िलाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया है। शख्स ने अपने अर्धनग्न शरीर पर पोस्टर लगाया है जिसपर लिखा है, "अनशन, पुलिस व प्रशासन के विरोध में अनिश्चितकालीन व निर्वस्त्र अनशन।"