यूपी में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया 8 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या करने का आरोपी
फर्रुखाबाद (यूपी) में 8-वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या करने के एक 55-वर्षीय आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस के अनुसार, घेराबंदी करने पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। बकौल पुलिस, उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं और वह ₹50,000 का इनामी बदमाश था।