यूपी में पुलिस की वर्दी में दारोगा ने किया दुकान का उद्घाटन, किया गया लाइन हाज़िर
सहारनपुर (यूपी) में पुलिस की वर्दी में एक दुकान का उद्घाटन करने का वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा नीरज पंवार को एसएसपी रोहित सजवाण ने लाइन हाज़िर कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ राजनीतिक दलों ने दारोगा की शिकायत पुलिस के शीर्ष अधिकारी से की थी। नीरज गंगोह कोतवाली में तैनात थे।