यूपी में पुलिस चौकी के पास सूटकेस में मिला 7 वर्षीय बच्चे का शव
गाज़ियाबाद (यूपी) में गंग नहर के पास एक बच्चे का शव सूटकेस में मिला है। बच्चे की उम्र 7-वर्ष बताई जा रही व यह जगह पुलिस चौकी के पास है। बच्चे के हाथ में प्लास्टर बंधा था और अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। बकौल पुलिस, शव को नहर में फेंकने का प्रयास था लेकिन वह झाड़ियों में फंस गया।