यूपी में पुलिस लाइन में खून से लथपथ मिला सिपाही का शव

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की पुलिस लाइन में सोमवार सुबह मेस की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में सन्नी नामक 30-वर्षीय सिपाही का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसके आसपास भी खून फैला हुआ था और शव मुंह के बल पड़ा था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

Load More