यूपी में पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हुआ हमला, फाड़ दी गई वर्दी

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं ने बुधवार शाम को कथित तौर पर पुलिसकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, यातायात नियंत्रित करते समय पुलिस का ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोगों से विवाद हुआ था। वहीं, कुछ लोग हिरासत में भी लिए गए हैं।

Load More