यूपी में पैसे देकर अवैध हाजिरी दर्ज करवाने के मामले में 5 सिपाही निलंबित
बरेली (यूपी) में एक सिपाही की फर्ज़ी हाजिरी और अवैध रूप से छुट्टी लेने के मामले में पांच सिपाहियों को निलंबित किया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सिपाही 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक छुट्टी पर रहा व ₹10,000 देकर हाजिरी दर्ज करवाई। बकौल एसएसपी, इसके लिए 4 अन्य सिपाहियों ने अभिलेखों में फर्ज़ी सूचनाएं दर्ज कीं।