यूपी में पेड़ से टकराई बारातियों से भरी कार, दूल्हे के 3 चचेरे भाइयों समेत 6 लोगों की हुई मौत
कुशीनगर (यूपी) में रविवार देर रात बारातियों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी को गैस कटर से काटकर शव निकाले गए। बकौल रिपोर्ट्स, मृतकों में दूल्हे के 3 चचेरे भाई शामिल हैं।