यूपी में पकड़ा गया फर्ज़ी IAS अफसर, महिला अधिकारियों को शादी का झांसा देकर करता था ठगी
हरदोई (यूपी) पुलिस ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर महिला अधिकारियों को शादी का झांसा देकर ठगने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि प्रतापगढ़ निवासी आरोपी हरिकेश पांडेय मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को हरदोई का जॉइंट मजिस्ट्रेट बताता था। बकौल पुलिस, आरोपी ने 2 महिला अधिकारियों से ठगी की व एक से ₹2.23 लाख लिए।