यूपी में पकड़े गए सीरियल किलर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में की एसएसपी से हाथ मिलाने की कोशिश
बरेली (उत्तर प्रदेश) में एक ही तरीके से 9 महिलाओं की कथित रूप से हत्या करने को लेकर गिरफ्तार हुए संतोष नामक सीरियल किलर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी अनुराग आर्य से हाथ मिलाने की कोशिश की जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस के अनुसार, संतोष को पकड़ने के लिए करीब 2,100 सीसीटीवी कैमरों की मदद ली गई।