यूपी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से आसपास के कई मकान ढहे, 5 लोगों की हुई मौत
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में सोमवार देर रात को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया जिससे आसपास के कई मकान ढह गए। मलबे में से 10 लोगों को निकाला गया जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य घायल अस्पताल में भर्ती हैं। लोगों का कहना है कि मलबे में और लोग दबे हो सकते हैं।