यूपी में पति-पत्नी के 'हाई-वोल्टेज' ड्रामे से 2000 घरों की बत्ती हुई गुल, 2 घंटे छाया रहा अंधेरा

गोरखपुर (यूपी) में मंगलवार रात एक पति-पत्नी के हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण कम-से-कम 2,000 घरों की बिजली 2 घंटे तक ठप रही। दरअसल, आपसी लड़ाई में पति ने पत्नी के कपड़े घर से बाहर फेंक दिए जो 11,000 वोल्ट की तारों पर अटक गए और इलाके की बिजली ठप हो गई। बाद में बिजलीकर्मियों ने कपड़े हटाकर बिजली बहाल की।

Load More