यूपी में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर पीसीएस अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
आज़मगढ़ (यूपी) के ज़िला समाज कल्याण अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशीष का गुरुवार को भी अपनी पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान झगड़ा हुआ था जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया। परिजन के मुताबिक, ससुराल वाले भी आशीष को प्रताड़ित कर रहे थे।