यूपी में पत्नी ने की तकिए से पति का दम घोंटने की कोशिश, प्रेमी ने किए चाकू से वार
संभल (यूपी) में हत्या की कोशिश को लेकर नैना नामक महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। 2 जुलाई को नैना ने तकिए से पति का दम घोंटने की कोशिश की और उसके प्रेमी ने पीड़ित पर चाकू से वार किए। नैना ने इससे पहले अपने 2 बच्चों को दूध में ज़हर देकर मारने की कोशिश की थी।