यूपी में पत्नी से परेशान शख्स ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु, कहा- मुझसे रोज़ लड़ती है
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में एक शख्स ने अपनी पत्नी से परेशान होकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इच्छा मृत्यु की मांग की है। शख्स ने कहा, "शादी के बाद से ही उसने मेरे साथ रोज़ गाली-गलौज और लड़ाई करना शुरू कर दिया। कई बार वह मुझे मरवाने का प्रयास कर चुकी है।"