यूपी में पत्नी से फोन पर बात करने के बाद शख्स ने ब्लेड से काटकर अलग किया अपना प्राइवेट पार्ट
कानपुर देहात (यूपी) में एक शख्स द्वारा ब्लेड से अपना प्राइवेट पार्ट काटकर अलग किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स की पत्नी मायके में रह रही है और उससे कॉल पर बात करने के बाद शख्स ने यह कदम उठाया। शख्स की पत्नी ने कॉल पर कथित तौर पर ससुराल लौटने से इनकार कर दिया था।