यूपी में पर्चा बनवाने को लेकर हुए विवाद में डॉक्टर ने युवती व उसके पिता को पीटा
फर्रुखाबाद (यूपी) के एक निजी अस्पताल में ₹200 का पर्चा बनवाने को लेकर हुए विवाद में डॉक्टर व अस्पताल कर्मियों द्वारा एक युवती और उसके पिता की पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट, घटना की सूचना मिलने पर युवती के भाई व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।