यूपी में पशु तस्करों ने 19 वर्षीय युवक के मुंह में मारी गोली, भीड़ ने एक को पीट-पीटकर किया अधमरा
गोरखपुर (यूपी) में सोमवार रात पशु तस्करों ने शोर मचाने पर एनईईटी की तैयारी कर रहे 19-वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता की मुंह में गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने एक तस्कर को पकड़ा और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे हिरासत में लेने के दौरान गांववाले पुलिस से भिड़ गए। चार थानों की फोर्स फिलहाल मौके पर मौजूद है।