यूपी में पहले दिन 32% अभ्यर्थियों ने छोड़ी सिपाही भर्ती परीक्षा, अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को पहले दिन करीब 32% अभ्यर्थियों ने पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा छोड़ दी। बकौल रिपोर्ट्स, इसमें करीब 9.60 लाख अभ्यर्थियों को शामिल होना था जिनमें से 6,48,435 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "इसका कारण बीजेपी राज में परीक्षा-व्यवस्था से उठ चुका भरोसा है...या कुछ और...यह गहरे अध्ययन का विषय है।"