यूपी में फैक्ट्री में काम करते समय लोहा गलाने वाली भट्ठी में गिरा मज़दूर, झुलसने से हुई मौत
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) की एक फैक्ट्री में गुरुवार रात काम करते समय कथित तौर पर पैर फिसलने से एक 38 वर्षीय मज़दूर लोहा गलाने वाली भट्ठी में गिरकर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।