यूपी में फैक्ट्री से बरामद हुईं 25 क्विंटल एक्सपायरी मिठाइयां

गोरखपुर (यूपी) में खाद्य विभाग की टीम ने एक फैक्ट्री में छापेमारी कर करीब 25 क्विंटल एक्सपायरी मिठाइयां बरामद कर उन्हें नष्ट करने की कार्रवाई की है। अधिकारियों ने फैक्ट्री में गंदगी देखकर फैक्‍ट्री प्रोप्राइटर सदाचारी जायसवाल को फटकार लगाई और नोटिस जारी किया। एक अधिकारी के अनुसार, किसी को लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

Load More