यूपी में फिर पटरी पर मिला अग्निशामक सिलिंडर, इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी गई मालगाड़ी

कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर अग्निशामक सिलिंडर मिला जिसकी तस्वीर सामने आई है। इटावा से सहारनपुर जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट की नज़र पड़ी तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी व हादसे को टाल दिया। हाल ही में कानपुर में गोविंदपुरी-भीमसेन रेलवे लाइन पर अग्निशामक सिलिंडर मिला था।

Load More