यूपी में फिर हुई ट्रेन पलटाने की साज़िश, रेलवे ट्रैक पर रखे गए पत्थर से टकराया इंजन
यूपी में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साज़िश की गई। बलिया में शनिवार को बकुलहा-मांझी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर किसी अज्ञात ने पत्थर रख दिया। लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट की नज़र पड़ी तो उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। हालांकि, इसके बावजूद इंजन का कैटल गार्ड पत्थर से टकरा गया।