यूपी में फ्लैट में चोरी कर पाइप के सहारे बिल्डिंग से उतर रही घरेलू सहायिका गिरी नीचे, हुई मौत
वाराणसी (यूपी) में सोमवार को एक बिल्डिंग से गिरने के बाद एक 35-वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला बिल्डिंग के एक फ्लैट में घरेलू सहायिका का काम करती थी और पुलिस ने बताया कि वह चोरी के इरादे से बिल्डिंग में गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, चोरी कर पाइप के सहारे उतरने के दौरान महिला का पैर फिसल गया था।