यूपी में फ्लश दबाते ही टॉयलेट सीट में हुआ ब्लास्ट, बुरी तरह झुलसा लड़का
ग्रेटर नोएडा (यूपी) के एक घर में वेस्टर्न टॉयलेट सीट में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है जिसमें 16-वर्षीय किशोर बुरी तरह झुलस गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक के फ्लश दबाते ही ब्लास्ट हुआ और यह ब्लास्ट सीवर में जमा हुई मीथेन गैस के चलते हुआ है। बकौल स्थानीय, ग्रेटर नोएडा में सीवर की हालत काफी खराब है।