यूपी में फीस बकाया होने पर स्कूल ने परीक्षा देने से रोका, 17 वर्षीय छात्रा ने की खुदकुशी
प्रतापगढ़ (यूपी) में फीस बकाया होने पर स्कूल द्वारा परीक्षा देने से रोके जाने पर 9वीं की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। बकौल पुलिस, लड़की की मां ने बताया कि उसकी 17-वर्षीय बेटी को प्रवेश-पत्र नहीं दिया गया था। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।