यूपी में फर्ज़ी कॉल सेंटर का हुआ भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों को ठगने वाले 12 लोग अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बुधवार को पुलिस ने एक फर्ज़ी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना व 2 महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी टेलीग्राम और स्काइप के ज़रिए अमेरिका समेत कई देशों के नागरिकों से संपर्क करते थे, उनका डेटा खरीदते थे और फिर उन्हें लोन दिलाने का झांसा देकर ठगते थे।