यूपी में फर्ज़ी दारोगा बनकर वर्दी में प्रेमिका से मिलने पहुंचा शख्स, पुलिस ने पकड़ा
उत्तर प्रदेश के मेरठ में फर्ज़ी दारोगा बनकर एक शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा। महिला विधवा है और किसी को शक ना हो इसलिए शख्स खाकी वर्दी, नेमप्लेट, पुलिस कैप पहनकर फर्ज़ी आईडी कार्ड के साथ उससे मिलने पहुंचा। महिला के ससुरालवालों को शक होने पर उसकी पोल खुली और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।