यूपी में फर्ज़ी जज और सीबीआई अफसर बनकर वकील के बेटे से हुई ₹1 करोड़ की ठगी
शाहजहांपुर (यूपी) में एक वकील के बेटे से फर्ज़ी जज और फर्ज़ी सीबीआई अफसर ने ₹1.2 करोड़ की ठगी की है। फर्ज़ी जज ने वकील के बेटे को 'ऑनलाइन पेशी' में बरी कर दिया। पीड़ित ने बताया कि फर्ज़ी सीबीआई अफसर ने उसे बताया था कि उसके खाते में मुंबई के बैंक से ₹2.8 करोड़ का अवैध लेनदेन हुआ है।