यूपी में बेटे को इंटरनल परीक्षा में 1 नंबर मिलने पर सदमे में आए पिता, यूनिवर्सिटी में तोड़ा दम

गोरखपुर (यूपी) में बेटे के आंतरिक मूल्यांकन में महज़ एक नंबर पाने से सदमे में आए पिता की यूनिवर्सिटी परिसर में ही मौत हो गई है। एमएससी गणित के छात्र व उसके पिता कम नंबर मिलने की शिकायत लेकर दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गए थे। नंबर बढ़ने की गुंजाइश न होने की बात सुनकर उसके पिता अचेत होकर गिर गए थे।

Load More