यूपी में बेटी संग कोल्ड ड्रिंक पीते मिले लड़के को अगवा कर वकील ने पीटा, प्लास से नोंचे नाखून
कानपुर (यूपी) में एक वकील ने कथित तौर पर अपनी बेटी संग कोल्ड ड्रिंक पीते मिले एक लड़के को शुक्रवार रात अपने साथियों संग मिलकर अगवा कर लिया और उसकी पिटाई करने के बाद प्लास से नाखून व होंठ नोंच लिए। पुलिस के मुताबिक, लड़के को मुक्त करा लिया गया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।