यूपी में बैठक के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में बीजेपी कार्यकर्ता आपस में गाली-गलौज करते हुए भी नज़र आ रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, ज़िलाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाज़ी किए जाने को लेकर कार्यकर्ताओं के 2 गुटों में विवाद हुआ था।