यूपी में बाथरूम में नहाने गई युवती की हुई मौत, गीज़र के गैस से दम घुटने की आशंका
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में रविवार को बाथरूम में नहाने गई एक 26 वर्षीय युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक, बाथरूम में गीज़र लगा हुआ था और उसकी गैस लीक होने से मौत होने की आशंका है। बकौल रिपोर्ट्स, युवती अपने मामा के घर आई थी और उसकी 2 माह बाद शादी होने वाली थी।