यूपी में बंदरों ने पेड़ पर चढ़कर की 'पैसों की बारिश'; घंटे भर में लूटा दिए हज़ारों रुपए

हमीरपुर (यूपी) में बंदरों ने एक दुकानदार का पैसों से भरा बैग छीन लिया और पेड़ पर चढ़कर नोटों को नीचे गिराने लगे। घंटे भर में बंदरों ने ₹11,000 बिखेर दिए जिसे लूटने के लिए भीड़ उमड़ गई। वहीं, दुकानदार को केवल ₹6,000 ही वापस मिल सके। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर पुलिस भी पहुंची।

Load More