यूपी में बंदर ने 2 माह के नवजात को पानी से भरे ड्रम में डाला, हुई मौत
सीतापुर (यूपी) के सूरजपुर गांव में 2-महीने के नवजात को बंदर ने पानी से भरे ड्रम में डाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चा बरामदे में चारपाई पर सो रहा था तभी बंदर उसे उठा ले गया। परिजन को शव घर की छत पर रखे ड्रम में मिला और उन्होंने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।