यूपी में बिना ड्राइवर के चल पड़ी बस, पेट्रोल पंप पर कर्मी को रौंदते हुए दूसरी गाड़ी से भिड़ी

हरदोई (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पेट्रोल पंप पर खड़ी एक बस बिना ड्राइवर के चलती दिख रही है। बस ने पेट्रोल पंप पर एक कर्मी को रौंदते हुए दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में खराबी आने के बाद उसका चालक मकैनिक को लेने गया था जिस दौरान यह घटना हुई।

Load More