यूपी में बिना वीज़ा प्रवेश करने की कोशिश कर रही चीनी महिला नागरिक हुई गिरफ्तार
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने उत्तर प्रदेश के महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली इलाके में बिना वीज़ा के भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रही एक चीनी महिला नागरिक को पकड़ा है। एसएसबी के निदेशक प्रदीप कुमार ने कहा कि महिला के पास चीनी पासपोर्ट था। पुलिस के मुताबिक, महिला नेपाल से भारत आ रही थी।