यूपी में बिना हेलमेट और मॉडीफाइड साइलेंसर वाली बाइक चला रहे दारोगा को DIG ने रोका, हुआ चालान
यूपी के गोंडा ज़िले में एक दारोगा बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे और डीआईजी की नज़र उन पर पड़ गई। इसके बाद डीआईजी ने एक अन्य पुलिस अधिकारी से कहा, "बाइक में साइलेंसर मॉडीफाइड लगा है और बगैर हेलमेट चल रहे हैं, दोनों का चालान करिए और हमें भेजिए।" दारोगा ने बताया कि यह उनकी बाइक नहीं है।