यूपी में बीमार बताकर भर्ती कराई गई नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, परिजन अस्पताल से भागे
मुरादाबाद (यूपी) में बीमार बताकर अस्पताल में भर्ती करवाई गई नाबालिग लड़की द्वारा बच्चे को जन्म दिए जाने के बाद उसके परिजनों के भाग जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया था। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।