यूपी में बारात आने से पहले दुल्हन की संदिग्ध हालत में हुई मौत
कन्नौज (यूपी) में शनिवार देर शाम बारात आने से पहले दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई और आनन-फानन में परिजन उसे गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर के यहां ले गए। वहां एक इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद ही युवती की मौत हो गई। दुल्हन के परिजन ने डॉक्टर पर गलत दवा देने का आरोप लगाया है।