यूपी में बार-बार ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों का रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस, CM योगी ने दिए निर्देश
यूपी में अब बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी वाहन का बार-बार चालान होता है तो उसका डीएल-परमिट निरस्त किया जाए। उन्होंने वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने और बाइकों से मोडिफाइड साइलेंसर-हॉर्न हटवाने के भी आदेश दिए।