यूपी में बारिश के कारण एक ही दिन में 10 लोगों की हुई मौत, कई ज़िलों में अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं में 10 लोगों की मौत हुई है। राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, मैनपुरी में 5, जालौन व बांदा में 2-2 और एटा में एक शख्स की मौत हुई। मौसम विभाग ने बिजनौर, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, मैनपुरी समेत कई ज़िलों में शुक्रवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।