यूपी में बालू माफिया ने SDM को दी गाली, गनर व होमगार्ड पर हमला कर किया घायल
झांसी (उत्तर प्रदेश) में अवैध बालू खनन की कार्रवाई के दौरान बालू माफियाओं ने एसडीएम अजय यादव की टीम पर हमला कर दिया। हमले में एसडीएम के गनर और होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि बालू माफियाओं ने एसडीएम को गाली देने के बाद गनर और होमगार्ड पर धारदार हथियारों से हमला किया था।