यूपी में बेल पर छूटे रेप के आरोपी ने की खुदकुशी, कोर्ट से लौटने के बाद से तनाव में था
फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में ज़मानत पर छूटे रेप के 32-वर्षीय एक आरोपी ने अपने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतक के परिजन ने बताया कि आरोपी की भाभी ने उस पर रेप का आरोप लगाया था। बकौल पुलिस, कोर्ट से लौटने के बाद वह तनाव में था और किसी से बात नहीं करता था।