यूपी में बकरियां चुराने का विरोध करने पर चोरों की पिटाई से वृद्धा की हुई मौत

अलीगढ़ (यूपी) में चोरों की पिटाई से घायल एक वृद्धा की शनिवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि वृद्धा बकरियां चुराने का विरोध कर रही थी तभी चोरों ने उसपर डंडों से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में दो अज्ञात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Load More