यूपी में बच्चों को पॉर्न वीडियो बेचने वाले इंजीनियर ने बनाए थे 21 चैनल, 7000 लोग थे मेंबर
स्कूली बच्चों-नाबालिगों को ₹300-₹350/माह सब्सक्रिप्शन पर पॉर्न वीडियोज़-तस्वीरें बेचने के आरोप में गिरफ्तार इंजीनियर ने हरदोई (यूपी) पुलिस को बताया कि टेलीग्राम पर उसके 21 चैनलों पर 7,000 मेंबर थे। इन चैनलों पर 10,000 अश्लील वीडियो और 40,000 अश्लील तस्वीरें मिलीं। बकौल पुलिस, आरोपी 2020 से यह काम कर रहा था व उसके खाते में करीब ₹2.5 करोड़ मिले हैं।