यूपी में बच्चों संग खेलने पर शख्स ने 11 वर्षीय बेटी को गर्म चिमटे से दागा, हुआ अरेस्ट

ललितपुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने बताया है कि अन्य बच्चों के साथ खेलने पर एक शख्स ने अपनी 11 साल की बेटी को गर्म चिमटे से शरीर पर कई जगह दाग दिया। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपी ने बच्ची को बचाने आए उसके बाबा की भी पिटाई कर दी। बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Load More