यूपी में बच्ची के नदी में डूबने का वीडियो आया सामने, आस-पास नहा रहे लोगों को नहीं लगी भनक

गाज़ीपुर (यूपी) में गंगा नदी में स्नान करते समय 4-वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गई है। घटना का वीडियो सामने आया जिसमें डूब रही बच्ची का सिर दिख रहा है व उसके आस-पास लोग नहाते नज़र आ रहे हैं। 'एबीपी न्यूज़' के मुताबिक, बच्ची की मौसी वीडियो बना रही थी लेकिन उसे भी हादसे का पता नहीं चला।

Load More